गुरु पूर्णिमा महोत्सव
निरसा पंजाबी मिलन में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
_यज्ञ, योग और गुरु दक्षि
णा के साथ लिया गया स्वस्थ समाज का संकल्प_
*निरसा, धनबाद* : पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को निरसा स्थित पंजाबी मिलन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ से हुई। यज्ञ कुंड के चारों ओर बैठकर महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने आहुति देकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर *योग शिक्षक रविंद्र प्रधान*, *भारत स्वाभिमान जिला संयोजक मनजीत सिंह*, *पतंजलि के मनोज सिंह* और *तपेश्वर चौहान* सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा को नमन करते हुए *गुरु दक्षिणा* भी अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि गुरु हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं। योग और यज्ञ को जीवन में अपनाकर ही हम स्वस्थ और स्वाभिमानी भारत का निर्माण कर सकते हैं। अंत में शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



Comments
Post a Comment