Posts

Showing posts from July, 2026

गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Image
 निरसा पंजाबी मिलन में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव  _यज्ञ, योग और गुरु दक्षि णा के साथ लिया गया स्वस्थ समाज का संकल्प_  *निरसा, धनबाद* : पतंजलि योगपीठ और भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को निरसा स्थित पंजाबी मिलन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ से हुई। यज्ञ कुंड के चारों ओर बैठकर महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने आहुति देकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर *योग शिक्षक रविंद्र प्रधान*, *भारत स्वाभिमान जिला संयोजक मनजीत सिंह*, *पतंजलि के मनोज सिंह* और *तपेश्वर चौहान* सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा को नमन करते हुए *गुरु दक्षिणा* भी अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि गुरु हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं। योग और यज्ञ को जीवन में अपनाकर ही हम स्वस्थ और स्वाभिमानी भारत का निर्माण कर सकते हैं। अंत में शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

नवोदय विद्यालय में छात्र के साथ मारपीट और रैगिंग का मामला

* जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्र से कथित मारपीट एवं रैगिंग का वीडियो वायरल, जांच शुरू* 

मैथन में सात दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ प्रारंभ

Image
 श्री श्री रुद्र चंडी महायज्ञ एवं शिव, दुर्गा, हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 551 कलशों की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब* मैथन क्षेत्र के वनमेढ़ा डॉक्टर्स कॉलोनी में आयोजित सप्ताहव्यापी श्री श्री रुद्र चंडी महायज्ञ एवं शिव, दुर्गा, हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्सव का वातावरण देखने को मिला। यजमान संतोष सिंह एवं सुदेश सिंह द्वारा सभी पुरोहितों को चंदन टिका लगा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।  कलश यात्रा में 551 महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। सभी श्रद्धालु नंगे पांव पैदल यात्रा करते हुए वनमेढ़ा से गोगना स्थित छठ घाट नदी तट पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव, मां दुर्गा और बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। गोगना स्थित छठ घाट पर विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बी...

https://www.facebook.com/share/17z15CnTPt/