*_* _बीसीसीएल के जर्जर आवास में चल रहा था अवैध लॉटरी का मिनी प्रिंटिंग प्रेस, करीब एक करोड़ मूल्य की लॉटरी जब्त; एक हिरासत में।*_ निरसा अनुमंडल क्षेत्र में अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध लॉटरी के मिनी प्रिंटिंग प्रेस का भंडाफोड़ किया है। बीसीसीएल के एक जर्जर आवास में कथित रूप से अवैध लॉटरी की छपाई और पैकिंग का काम चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार की शाम छापेमारी कर भारी मात्रा में छपी हुई अवैध लॉटरी, प्रिंटिंग से जुड़े सामान और अन्य सामग्री बरामद की है। बरामद लॉटरी टिकटों की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई निरसा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) लिलेश्वर महतो के नेतृत्व में चिरकुंडा पुलिस की टीम ने की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने संबंधित बीसीसीएल आवास में दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां अवैध लॉटरी की छपाई और तैयार टिकटों का बड़ा स्टॉक मिला। मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध लॉटरी के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रारं...
Popular posts from this blog
मैथन में सात दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ प्रारंभ
श्री श्री रुद्र चंडी महायज्ञ एवं शिव, दुर्गा, हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महा महोत्सव का भव्य शुभारंभ, 551 कलशों की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब* मैथन क्षेत्र के वनमेढ़ा डॉक्टर्स कॉलोनी में आयोजित सप्ताहव्यापी श्री श्री रुद्र चंडी महायज्ञ एवं शिव, दुर्गा, हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्सव का वातावरण देखने को मिला। यजमान संतोष सिंह एवं सुदेश सिंह द्वारा सभी पुरोहितों को चंदन टिका लगा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में 551 महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। सभी श्रद्धालु नंगे पांव पैदल यात्रा करते हुए वनमेढ़ा से गोगना स्थित छठ घाट नदी तट पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव, मां दुर्गा और बजरंगबली के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। गोगना स्थित छठ घाट पर विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बी...
Comments
Post a Comment